April 25, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

मेवल के महादेव को लूटा, तीसरी आँख में कैद हुए बदमाश !

1 min read

मेवल के प्रसिद्ध देवस्थल झामेश्वर महादेव मंदिर में लूट की वारदात के बाद भक्त और क्षेत्रवासी आक्रोशित है। आपको बता देकि मेवल ही नहीं मेवाड़ संभाग से भी भक्तगण गुफा में विराजित झामेश्वर महादेव के दर्शनों को आते हैं और अपनी मनोकामना मांगते है। झामेश्वर महादेव देव स्थल होने के साथ ही रमणीय स्थल भी इसलिए हर रविवार को यहां पर भक्तों और पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है। सावन में तो यहां पर मेला भी भरा जाता है। जिसमें मेवल सहित आसपास के इलाकों के हजारों भक्त पंहुचते है। वारदात 12 जुलाई रात की बताई जा रही है, जहां एक बदमाश शिवलिंग के पास रखे दानपात्र को तोड़कर हजारों रूपए लूटकर ले जाता है। यह घटना शिवलिंग के ठीक उपर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश हो सकते है। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह दर्जनों ग्रामीण और भक्तजन मंदिर परिसर पंहुच गए और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कुराबड़ थाना पुलिस भी सुबह मौके पर पंहुच गई और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *